वीरेन्द्र नाथ/अंकुर मिश्रा
रेणुकूट (सोनभद्र) : कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था द्वारा आज विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए।

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। सभी ने संस्था और विशेष रूप से श्रीमती ज्योति राय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि संस्था की यह मानवतावादी सोच शिक्षा, स्वास्थ्य, या अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सकारात्मक पहल के द्वारा आगे भी इसी तरह समाज के हर तबके को सशक्त बनाती रहे इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय ने कहा:
“हमारा संकल्प है कि गरीबों व असहायों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराते रहें। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इसी पथ पर संस्था आगे भी कार्य करती रहेगी।”

इस अवसर पर संस्था के सचिव रिपुंजय राय वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराते रहे। प्रमुख बात यह रही कि कार्यक्रम स्थल पर गर्मजोशी, सहयोग और सामाजिक एकता का दृश्य देखते ही बन रहा था।
मकर संक्रांति के इस शुभ दिन पर संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में संवेदना, करुणा और उम्मीद की गर्माहट को एक नई दिशा दी है। अंत में उपस्थित जनों एवं नन्हे नन्हे बच्चों को मिष्ठान वितरण आपसी मधुरता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर आदर्श राय, आदित्य राय, रेणु पाण्डेय सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
