रेणुकूट में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Advertisements
Ad 3

आयुष श्रीवास्तव/वीरेन्द्र नाथ/अंकुर मिश्रा

रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार 15 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह का भव्य शुभारंभ किया गया। कंपनी प्लांट परिसर के भीतर ही नहीं, बल्कि प्लांट के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर भी सुरक्षित यातायात व्यवहार को निरंतर बढ़ावा देती रही है।
सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हिण्डाल्को रामलीला मैदान स्थित पार्किंग स्थल से की गई। इस अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट के मुखिया श्री समीर नायक, क्लस्टर हेड-एचआर श्री जसबीर सिंह, एचआरबीपी हेड श्री अजय कुमार सिन्हा, स्मेल्टर हेड श्री जयेश पवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा सुरक्षा जागरूकता रैली को सफेद झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित सांकेतिक चिन्हों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा जागरूकता बोर्ड पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित सांकेतिक चिन्हों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा जागरूकता बोर्ड पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर हिण्डाल्को प्रमुख श्री समीर नायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हो गई हैं, इसलिए स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

क्लस्टर हेड-एचआर श्री जसबीर सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, गलत ओवरटेकिंग, सीट बेल्ट व हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। इन लापरवाहियों से बचकर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

लापरवाहियों से बचकर दुर्घटनाओं को नातिन HI तक रोका जा सकता है।

एचआरबीपी हेड श्री अजय कुमार सिन्हा ने वाहन चलाते समय वैध दस्तावेज साथ रखने और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की।

सुरक्षा प्रमुख कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.) ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह नागरिकों में यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि परिवार का जिम्मेदार सदस्य जब आजीविका के लिए बाहर निकलता है, तो उसकी सुरक्षित घर वापसी अत्यंत आवश्यक है।

स्मेल्टर हेड श्री जयेश पवार ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी हम सभी की है। नियमों का पालन कर, हेलमेट पहनकर और सतर्कता से वाहन चलाकर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिक्योरिटी विभाग के प्रबंधक मेजर देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, ड्राइविंग प्रशिक्षण, स्पॉट क्विज, ड्राइवरों के लिए नेत्र परीक्षण, सुरक्षा सामग्री वितरण, विद्यालयों में ड्राइंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर श्री जयश्री तिवारी, श्री हिमांशु श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र तिवारी, श्री नितिन बरतारिया, श्री यशवंत कुमार, श्री प्रशांत श्रीवास्तव सहित हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारी, सभी यूनियन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा विभाग के सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सुरक्षा विभाग की टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!