आयुष श्रीवास्तव / वीरेन्द्र नाथ / अंकुर मिश्रा
रेणुकूट (सोनभद्र)। व्यापार मंडल रेणुकूट के तत्वावधान में देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा ध्वजारोहण कर 26 जनवरी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, बिन्दु गिरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा, चांद प्रकाश जैन तथा अमरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ व्यापारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूरज ओझा ने व्यापारियों को अपना विचार व्यक्त करने का मौका देते हुए व्यापार एकता को बढ़ाने पर जोर दिया।

बिन्दु गिरी, चांद प्रकाश जैन तथा उमेश ओझा ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में लकी ओझा, वीरेन्द्र नाथ, आशीष जायसवाल, कृष्णा उपाध्याय, राकेश ओझा, शेख जलालुद्दीन, अशोक सिंह, प्रमोद कुमार, मस्तराम मिश्रा, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिशंकर सिन्हा सहित अनेक व्यापारी बंधुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकार को सम्मानित करते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और व्यापारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।

