भूत-पिशाच संग निकली भगवान शिव की बारात

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में रविवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्तगण समूह द्वारा शिवबारात धूमधाम से निकाली गयी। खाड़पाथर से निकली बारात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गयी। बारात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते और झूमते रहे।

खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड़ पर पहुंचा जहां भगवान शिव की पूजा की गई। बारात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। इसके बाद सबसे आगे भगवान शंकर का रथ चल रहा था। उसके पीछे भगवान शिव की तीन मूर्तियों की झांकियां चल रही थी।

बारात में तमाम लोग भूत-प्रेत, पिशाच समेत तमाम अन्य रूप धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। इस मौके पर पिपरी सर्किल के क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, पिपरी के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी संजय सिंह आदि सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!