मिर्जापुर में नरायनपुर से सोनभद्र जाने वाली सड़क जो किलर रोड़ के नाम से प्रचलित हों गयी है, बाईक वाले हेलमेट नहीं लगाते तों भारी चालान काट दिया जाता है ओभर लोड पे भारी चालान काट दिया जाता है टोल टैक्स भी जम कर वसूलते है मार भी करते है।

कही कही गाड़ी वाले के लिये बहुत से ऐसे टैक्स है जिसपे चालान काट कर लिया जाता है लेकिन आज तक किसी रोड़ के ठीकेदार का चालान नहीं कटा चाहे सड़क दो महीना चलें चाहे दो साल चलें किसी ठीकेदार पे कारवाही नहीं होती है क्या इनके लिये कोई मानक और नियम नहीं बना है।

ये तस्बीर है नरायनपुर त्रिमूहानी से लेकर पुलिस चौकी तक का जो हाल बेहाल है आये दिन कही न कही एक्सीडेंट हों रहें है दो चार गिरने वाले तों रोज है सबकी दुर्दशा हों रहीं है गड्डे में बदल गयी है।

पूरी रोड़ फिर भी मिर्जापुर जिले में बहुत बड़े बड़े राजनीतीक पकड़ होने वाले के रहते हुए भी आप पास की जनता रोज धूल फांक रहीं है एक किलोमीटर की दुरी में लोगो का जीना दुभर हों गया है न जाने कितनी मौते और होंगी वादे बड़े बड़े और काम जमीन पर यही दिख रहा गड्डे बड़े बड़े ।
