हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसे में SBI सुरक्षा गार्ड की मौत

Advertisements
Ad 3

.

रेणुकूट (सोनभद्र) : पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हाथीनाला-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह के अनुसार वाराणसी निवासी एसबीआई सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव बाइक से रेणुकूट आ रहे थे।

इसी दौरान बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास मेन रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारु रुप से संचालित हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!