रेणुकूट व्यापार मण्डल चुनाव की अधिसूचना जारी , 7 अप्रैल को पड़ेगा मतदान, व्यपारियो में हर्ष का लहर,

Advertisements
Ad 3

आयुष श्रीवास्तव / वीरेन्द्र नाथ

रेणुकूट (सोनभद्र) : आज दिनांक 07/03/026 दिन शनिवार को रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर व्यपारियो को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार कर दिया गया । शाम 3 बजे लगभग ज्यादातर व्यापारी धीरे धीरे काली मन्दिर स्थित अंजली फर्नीचर निकट पंजाब नेशनल बैंक के पास जुटने लगे , सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यपारियो ने एक मत से चुनाव कराने की सहमति व्यक्त की , मंच का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी अमरेंद्र सिंह ने करते हुए सभी दुकानदार भाईयो को कुनाव करने की सहमत करते हुए कहा की पिछला कार्यकाल पूर्ण हो चुका है.

इसलिए नए अध्यक्ष का चुनाव समय पर करना आवश्यक है जिससे हम व्यपारियो को एक अच्छा, कर्मठ, अध्यक्ष मिले , बैठक स्थल पर पहुंचे सभी व्यपारियो ने अपना अपना मत और सुझाव रखा , पंकज पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख ने नए अध्यक्ष के चयन में अपना मत रखा , पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय राय ने भी अपने संघर्षों के दिन याद कर अपने द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों को रखा, दिलीप सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष ने आने वाली समस्याओं से सभी को अवगत कराते हुए सुधार संबंधित बाते रखी,

बिंदु गिरी चुनाव कमेटी पदाधिकारी के रूप में चुनाव कार्यक्रम को निर्धारित करते हुए उपस्थित व्यपारिओ को अवगत करा सुझाव की भी मांग किया , अंत में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुभवी चुनाव अध्यक्ष में चुनावी सुझाव रखते हुए बैठक संपन्न कराया , बैठक के बाद अमरेंद्र सिंह के तरफ से होली मिलन कार्यक्रम गुलाल लगाकर मिठाई , गुझिया, आदि खिलाकार मुंह मीठा कराया गया ।

1- आज दिनांक 7/3/2026 व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु रेनुकूट व्यापार मंडल चुनाव कमेटी द्वारा अधिसूचना जारी की जा रही है।

  1. 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को उन व्यपारियों द्वारा मतदान किया जाएगा। जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा।
    3-मतदान स्थल की सूचना प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद सूचित कर दिया जाएगा ।
    4- आज दिनांक 7/3/2026 शनिवार से लेकर 22/3/2026 रविवार तक नामाकंन होगा ।
    5- 23/3/2026 दिन सोमवार को पर्चे की जांच होगी.
    6- 24/3/2026 दिन मंगलवार को जिनका पर्चा वैध होगा, उन्हें प्रत्याशी घोषित किया जाएगा
    7- वोटर लिस्ट का प्रकाशन 25/3/2026 दिन बुधवार को किया जाएगा।
    8-मकान मालिक और दुकानदार का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का 30/- रूपए की शुल्क रसीद कटेगा, जो चुनाव कार्यक्रम में खर्च के रूप में शामिल होगा ।
    9- अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी के नामांकन फीस 5000/- शुल्क जमा होगा।
    10- चुनाव कमेटी के कोई भी सदस्य किसी प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे , और यदि प्रचार करना हो तो चुनाव कमेटी के लिस्ट से स्वयं सूचित कर अपना नाम कटवा लेंगे ।
    11- रेणुकूट व्यापार मण्डल का चुनाव कार्यालय अंजली फर्नीचर, अमरेन्द्र सिंह की दुकान मन्दिर शिवापार्क के बगल में निश्चित रहेगा.

12- चुनाव सम्पन्न होते के बाद संरक्षक मंडल के नेतृत्व में अध्यक्ष अपनी कमेटी का गठन करेगा। जिसमें सभी पदाधिकारी गठन अनिवार्य होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!