रामोत्सव तथा हनुमान जयंती और सीता नवमी जैसे बड़े कार्यक्रमों को संपन्न कराने हेतु बैठक हुई सम्पन्न

Advertisements
Ad 3

वीरेंद्र नाथ / अंकुर मिश्रा

रेणुकूट (सोनभद्र) : दिनांक 10/03/2026 को विश्व हिन्दू परिषद/ बजरंग दल के जिला रेनूकूट की बैठक परम आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री मान गोपाल सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी रामोत्सव तथा हनुमान जयंती और सीता नवमी जैसे बड़े कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराने पर विचार किया गया ।

कल प्रखंड रेनूकूट में बजरंग दल की समिति में बहुत बड़ा फेर बदल किया गया श्री मान विवेक शर्मा जी को तत्काल प्रभाव से बजरंग दल का संयोजक बनाया गया साथ ही
दीपक विश्वकर्मा और राकेश सिंह जी को बजरंग दल का सह संयोजक श्री मान अमन तिवारी जी को विश्व हिन्दू परिषद का सत्संग प्रमुख घोषित किया गया


इसके अलावा बजरंग दल रेनूकूट में हिमांशु गुप्ता को बलोपासना प्रमुख राकेश शर्मा जी को सह बालोपासना प्रमुख दुशांत कुमार बंसल जी को मिलन केंद्र प्रमुख
निहाल कुमार जी को विद्यार्थी प्रमुख
संदीप कुमार रावत जी को गौ रक्षा प्रमुख
अमलेश यादव जी को सह गौरक्षा प्रमुख
विवेक दुबे जी को बजरंग दल का सुरक्षा प्रमुख
दीपक गुप्ता जी को सह सुरक्षा प्रमुख के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!