चन्दौली जिले में सैयदराजा के पास ग्राम कुसहा में स्थित श्री सत्य शम्भू सेवा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर का उदघाटन आश्रम के प्रबन्धक श्री शम्भू जी महाराज ने किया।
चन्दौली : आश्रम से जुड़े रहने वाले भक्त लोगों के साथ साथ अगल बगल के गांवों के लगभग सैकड़ों लोगो की जांच की गयी।

आश्रम की तरफ से लोगो को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित किया। आश्रम से जुड़े भक्त अजय सिंह ने बताया कि समय समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन स्वास्थ्य के लिये बहुत जरूरी होता है। शिविर को सफल रूप से संचालित करने में आश्रम के भक्त राजेंद्र प्रसाद एवं भक्त मटरू सिंह का विशेष योगदान रहा ।

शिविर में मुख्य रूप से डॉ. विकास जयसवाल, डॉ. नरेंद्र निषाद, डॉ. बाल वीर निषाद केसरवानी, राजेन्द्र प्रसाद, मटरू सिंह, राकेश सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव, ब्यूटी सिंह सहित सैकड़ों लोगो उपस्थित रहे।
