रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए कैश और सोने, चाँदी के जेवर

Advertisements
Ad 3

चन्दौली : चन्दौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरसिंह पुर (खुर्द) में सो रहे परिवार के रूम को आगे से बन्द करके घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुस कर आलमारी का ताला तोड़कर करीब लाख रुपये नकद और सोने, चाँदी के जेवरात लेकर फरार हो गए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंह पुर खुर्द निवासी रविशंर श्रीवास्तव जो एम आर का कार्य करते हैं, अपने परिवार के साथ एक दैनिक कार्य के उपरान्त अपने रूम में सो रहे थे।

Oplus_16908288


इसी दौरान चोरों ने पड़ोस के दिवाल द्वारा चढ़ कर छत चले आए और ऊपर का जंगला उठा कर अन्दर घुस आए और सो रहे लोगों के रूम को आगे से कुंडी लगा दिया और उनके बंद पड़े घर को निशाना बनाया और मौका पाकर घर में रखे बेड तथा अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर गए।

बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के अंदर घुसते ही कमरों की तलाशी शुरू कर दी और अलमारी सहित अन्य जगहों पर रखे कीमती सामान को निकाल लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर कुछ रुपये नकद और घर में रखे सोने तथा चाँदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि छोटे भाई का रूम था जो परिवार सहित मिर्जापुर गए हुए थे जो कि संजय श्रीवास्तव की पत्नी सारे सोने तथा चाँदी के जेवरात के अलावा अन्य सामान भी अपने साथ ले गए।

Oplus_16908288

घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह उठने पर दरवाजा खोलने से खुला तो रविशंकर ने आने बच्चों को जो नीचे वाले रूम में सो रहे थे उनको फोन किया कि दरवाजा किसने बंद किया है खोलो तब बच्चों ने देखा कि उनके रूम का दरवाजा भी बाहर से बन्द है। फिर उन्होंने पड़ोसी को फोन कर बाहर की कुण्डी खुलवाया तब उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। घर की हालत देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकद पैसे और जेवरात गायब थे। इसके बाद तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई।

Oplus_16908288

चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके में सुराग तलाशने का प्रयास किया गया, हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस का कहना है कि चोरों ने पहले यह सुनिश्चित करने के पश्चात उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले से घर की रेकी की होगी। पुलिस फिलहाल संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!