रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा भव्य रामनवमी मेले का आयोजन: उमड़ा जनसैलाब,सेवा एवं मनोरंजन का अद्भुत संगम

Advertisements
Ad 3

​रेणुकूट (सोनभद्र)। रोटरी क्लब द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर मेला चेयरमैन रो. मनीष सिंह एवं को-चेयरमैन रो. कमलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान रेणुकूट में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले का औपचारिक उद्घाटन हिंडाल्को परिवार के मुखिया समीर नायक जी ने श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर हिंडालको के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सेवा ही परम लक्ष्य
​उद्घाटन के पश्चात क्लब सचिव रो. अजित अस्थाना ने मुख्य अतिथि समीर नायक जी को पूरे मेले का भ्रमण कराया एवं रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो से भी अवगत कराया । इस दौरान श्री नायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक मिलन के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए।

​क्लब के अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडेय ने रोटरी के ध्येय वाक्य Self Above Service (स्वयं से ऊपर सेवा) को दोहराते हुए बताया कि, “यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इससे एकत्रित होने वाले समस्त फंड का उपयोग समाज के वंचित लोगों के कल्याण के कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाता है।”

​मुख्य आकर्षण और गतिविधियाँ
​मेले में बच्चों के लिए ‘बाउंसी’ और छोटी गाड़ियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, क्लब के सदस्य रो. हेमंत लोढ़ा द्वारा लगाए गए गेम स्टॉल पर युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी और प्रयागराज से आए प्रॉपर्टी डीलर्स के स्टॉल पर भी लोगों ने विशेष रुचि दिखाई और भविष्य के निवेश व आवास संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।

​स्वाद , शिल्प और आध्यात्म का संगम
​खाने-पीने के शौकीनों के लिए मेले में व्यंजनों की भरमार थी:
​इनर व्हील क्लब द्वारा परोसी गई इडली चटनी , कप केक और मोमोज हो या कॉलोनी की महिलाएं द्वारा तैयार पाव भाजी और पपड़ी चाट सभी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा रहा ।
​इसके साथ ही चाऊमीन, पिज्जा , बरगर , पनीर टिक्का ,मोमोज,आइसक्रीम, कुल्फी और खास तौर पर ‘गुड़ की चाय’ के स्वाद का भी लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया इन सभी स्टॉल पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
​मेले में ज्वेलरी, खिलौने,कपड़े और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामानों की भी रिकॉर्ड बिक्री हुई।
ब्रमकुमारी के स्टाल पर भी लोगो ने आध्यत्म की जानकारिया ली।

​इनामो की भरमार एवं लकी ड्रा ने बढ़ाया उत्साह
​मेले के दौरान लोगो से कई तरह के मनोरंजक सवाल पूछे गए एवं उन्हें कई उपहार दिए गए मेले के अंत में आयोजित लकी ड्रा प्रतियोगिता ने जनसमूह में रोमांच भर दिया। प्रथम पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) के साथ-साथ इंडक्शन पंखा कुकर जैसे कुल 30 मुख्य पुरस्कार और ढेरों सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

​इनका रहा विशेष योगदान
​मेले की सफलता में रो. संजय रूंथला, रो शशांक शेखर, रो विशाल कश्यप, रो शशि तिवारी, रो आशीष कुमार, रो उमेश मिश्रा, रो मुकेश सिंह,रो संजीव सिंह,रो सुजीत सान्याल,रो प्रमिला पोद्दार,रो आदित्य पांडेय, रो डॉ सक्सेना ,रो दिनेश उपाध्याय और रो अर्चना राठौड़ सहित क्लब के सभी सदस्यों का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!