पूर्वांचल की जंग समाचार पत्र की 13वीं वर्षगाँठ पर भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

Advertisements
Ad 3

सोनभद्र से प्रकाशित होने वाले लोकप्रिय समाचार पत्र पूर्वांचल की जंग की 13वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रेणुकूट स्थित इंडियन कैफे हॉउस में किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और पत्रकारों के हितों की रक्षा में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र बुनकर रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

उन्होंने पूर्वांचल की जंग समाचार पत्र के सम्पादक मणिशंकर सिन्हा को 13 वर्षों की सफल यात्रा के लिए बधाई दी और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुकूट ममता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी दिग्विजय प्रताप सिंह, समाजसेविका प्रीति सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने समाचार पत्र की भूमिका की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की आवाज बताया।


अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय पत्रकारिता ही आम जनता की समस्याओं को सही मंच प्रदान करती है और पूर्वांचल की जंग ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।


कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन कर रहे पत्रकार मस्तराम मिश्रा जी ने आयोजकों तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बना।


इस कार्यक्रम में सम्पादक मणिशंकर सिन्हा, अनिल कुशवाहा, प्रमोद कुमार, ललन प्रसाद, अजय शर्मा, अनुज अग्रवाल, रामरक्षा गुप्ता, राकेश सोनी, डॉ अरुण गुप्ता, आशीष सिंह, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कुमार दुबे, दिनेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पाण्डेय, गरिमा मिश्रा, अंकुर मिश्रा, पंकज शुक्ला, आशीष मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, पवन पाण्डेय सहित अनेकों पत्रकार शामिल रहे।

oplus_2097152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!