नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार

Advertisements
Ad 3

जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक कक्ष में पहुंचकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जिले की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रशासनिक अमले की मौजूदगी रही और पूरे कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराया गया।

गौरतलब है कि चर्चित गौड़ को पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह के स्थान पर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर से तीन दिन पूर्व कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसके तहत यह बदलाव हुआ है। नए जिलाधिकारी के आगमन के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोषागार में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें जिले की प्रशासनिक स्थिति से अवगत कराया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस अवसर पर कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Oplus_16908288

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को उसका सीधा लाभमिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!