तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : पिपरी थाना क्षेत्र के नौकोठिया मोड़ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जनपद के केतात थाना क्षेत्र अंतर्गत परती गांव निवासी प्रमोद चौरसिया (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र केश्वर चौरसिया, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गोरबी में कार्यरत थे।

शनिवार की दोपहर बाद वह बाइक से झारखंड के बिशनपुरा में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि पिपरी पहुंचने से पहले ही नौकोठिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद चौरसिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर समाजसेवी विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को हिंडालको अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजा, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मृतक के बहनोई रामदास चौरसिया, निवासी दुद्धी, भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!