पिपरी (सोनभद्र) : स्थानीय थाना पिपरी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 03.345 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
प्रथम कार्यवाही- आज दिनांक 24.05.2026 को उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय हमराह हे0का0 मुन्ना सिंह यादव, रि0का0 सुभाष कुमार एवं रि0म0का0 गरिमा के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान एक महिला रेलवे स्टेशन रेनुकूट के पूर्वी छोर से रेलवे कालोनी की ओर अवैध गांजा लेकर जा रही है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध महिला को रेलवे बिजली पावर हाउस के पास रोककर पूछताछ की गयी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01.420 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम विमला देवी पत्नी स्व० रामलाल निवासी चाचा कालोनी वार्ड नं0-03 रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष बताया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दूसरी कार्यवाही- उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अनिल कुशवाहा के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं चेकिंग में रेलवे ग्राउण्ड के पीछे मौजूद थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01.925 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ पहाड़ी पुत्र स्व० शंकर निवासी वार्ड नं0-08 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 43 वर्ष बताया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-100/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरण-*कुल बरामद गांजा – 03.345 किलोग्राम गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता विमला देवी पत्नी स्व० रामलाल निवासी चाचा कालोनी वार्ड नं0-03 रेनुकूट थाना पिपरी उम्र लगभग 50 वर्ष, सुनील कुमार उर्फ पहाड़ी पुत्र स्व० शंकर निवासी वार्ड नं0-08 तुर्रा थाना पिपरी, उम्र लगभग 43वर्ष, पुलिस टीमउ0नि0 जितेन्द्र सरोज, हे0का0 मुन्ना सिंह यादव, रि0का0 सुभाष कुमार, रि0म0का0 गरिमा, उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, हे0का0 अनिल कुशवाहा थाना पिपरी, जिला सोनभद्र
