कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पिपरी सोनभद्र में ईएसआई योजनाओं एवं नवाचार के प्रचार प्रसार हेतु चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी द्वारा एक संवाद कार्यक्रम (टॉक-शो) का आयोजन हुआ सम्पन्न

Advertisements
Ad 3

कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पिपरी सोनभद्र में ईएसआई योजनाओं से बीमांकित श्रमिकों के हित में लिए गये निर्णयों एवं नवाचार के प्रचार प्रसार हेतु चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी के द्वारा एक संवाद कार्यक्रम (टॉक-शो) का आयोजन हुआ सम्पन्न

केंद्र सरकार के 12 वर्ष

  • विकास के
  • विश्वास के
  • जन कल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर
    प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पिपरी सोनभद्र में ईएसआई योजनाओं के माध्यम से बीमांकित श्रमिकों के हित में लिए गये निर्णयों एवं नवाचार के प्रचार प्रसार हेतु चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी के द्वारा एक संवाद कार्यक्रम (टॉक-शो) का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय रहा—
  • कितने मासिक वेतन (₹-21,000/) के श्रमिक ईएसआई योजनाओं का लाभ लेने हेतु पात्र होते हैं।
  • जिन जिन चिकित्सीय सुविधाओं को ईएसआई योजना के माध्यम से श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है।
  • NEET-2026 में श्रमिकों के बच्चों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर ESIC के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 700 सीटें केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा आरक्षित की गई हैं। जिसमें Ward of IP का लाभ उठाने हेतु अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ा कर 15 जून-2026 कर दी गई है।

इसके अलावा कार्यस्थल पर महिला कार्मिक यौन शोषण का शिकार न होने पाएं , इसके लिए केन्द्र सरकार के द्वारा लागू कानून POSH (Prevention of Sexual Harassment) के लिए जागरुकता लाने तथा महिला कार्मिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिकायत निवारण संबंधी प्रावधानों के साथ साथ, उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के संबंध में भी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी द्वारा प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!