पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Advertisements
Ad 3

मु0अ0सं0-108/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय।

पिपरी (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी श्री राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

  दिनांक 06.06.2026 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को वरिय अनुभाग अभियन्ता कार्यालय, रेनुकूट के पास से समय लगभग 23:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. सुभाष राम पुत्र कृष्णा राम, निवासी ग्राम दीघुल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हाल पता- कनवड़िया प्लांट के पीछे झोपड़पट्टी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष।
  2. हरि पुत्र शिवराज, निवासी ग्राम बघाड़ू अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हाल पता- कनवड़िया प्लांट के पीछे झोपड़पट्टी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 37 वर्ष।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
  3. श्री राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी, जनपद सोनभद्र।
  4. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
  5. हे0का0 शिवबदन राम, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
  6. हे0का0 शंकरलाल, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
  7. हे0का0 मनीष कुमार सिंह, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!