हिण्डाल्को सीएसआर की पहल: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी पर्यावरण जागरूकता

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को संस्थान प्रमुख श्री समीर नायक एवं क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह के मार्गदर्शन तथा सीएसआर प्रमुख श्री अनिल झा के नेतृत्व में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकास खंडों में पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सीएसआर प्रमुख श्री अनिल झा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों के जन्मदिवस के अवसर पर एक-एक पौधा लगाए, तो यह पहल आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के सुभाशीष चक्रवर्ती, रमाकांत शर्मा, प्रदीप सोनी, सचिन सिंह तथा ग्रामीण विकास कार्यकर्ता लालकेश कुशवाहा, दिनेश यादव, हरिहर प्रसाद, कृष्ण कुमार सहित समस्त फील्ड टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!