रेणुकूट व्यापार मंडल का संगठन विस्तार

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से शिव। पार्क स्थित दुर्गा मंदिर पर रेणुकूट व्यापार मंडल का प्रथम बैठक आयोजित हुआ।
बैठक का अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृज किशोर ने किया। संगठन को सशक्त , मजबूत बनाने पर , व्यापारिक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।


रेणुकूट व्यापार मंडल के विस्तार के क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पांच उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष महामंत्री, सह संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, संरक्षक मंडल में 6 लोग नामित किए गए, मार्गदर्शन मंडल में 3 लोग नामित किए गए, विधि सलाहकार मेंएक लोग, नामित किए गए, इसके साथ ही 13लोगों को साधारण सदस्य बनाया गया।

कुल 41 सदस्यों का व्यापार मंडल बना। बैठक का संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से केश नाथ, अरुण पांडे, फकीर अली, विजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, विनोद चौरसिया, अखिलेश मिश्रा, मंगल गुप्ता, रामप्रकाश साहनी, अनुज अग्रवाल, डब्लू गुप्ता, अनूप कुमार, भगवान दास, राजेश कुमार, रामचंद्र सोनी, अजय जौहरी, बृजराज सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!