चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा सोलर पैनल का फीता काट कर हुआ शुभारम्भ

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : भारत सरकार के द्वारा ग्रीन एनर्जी विकल्प के रूप में 200 किलोवाट बिजली उत्पादन क्षमता वाले टॉप सोलर पैनल प्रोजेक्ट (RTSPP) को लगवाने प्रक्रिया पिछले दो वर्षों (2024) से चल रही थी। तत्क्रम में इसके एमओयू पर विगत 24 नवंबर-2026 को HFM सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के हस्ताक्षर हुए।

Oplus_16908288

तत्पश्चात इस स्वच्छ ऊर्जा के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा कार्य को पूर्ण करने के बाद आज बुधवार (दिनांक – 10/06/2026) को पिपरी चिकित्सालय की छत पर लगे 200 किलोवाट के रूफ टॉप सोलर पैनल प्रोजेक्ट का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के कर-कमलों से फीता काट कर हुआ।

इसके पूर्व भारत के सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करते हुए चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कंट्रोल पैनलों की पूजा-अर्चना की गयी और अंत में मिष्ठान्न वितरण कार्यक्रम भी हुआ।

इस कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकगण डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. आनन्द पटेल, डॉ. अखिलानंद मिश्रा सहित चिकित्सालय के तमाम कर्मचारीगण एवं ईएसआई योजना से आच्छादित बीमांकित भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चिकित्सालय आए हुए बीमांकितों को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीनस्थ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को एम.बी.बी.एस. , बी.डी.एस. , बीएससी-नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य विज्ञान के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आरक्षित 700 सीटों के बारे में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई, जिसका लाभ लेने की तिथि को 31 मई से बढ़ा कर 15 जून-2026 कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!