इनर व्हील क्लब रेणुकूट को मिला प्लेटिनम अवार्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र)। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्यामा में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए इनर व्हील क्लब रेणुकूट को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण द्वारा प्रदान किया गया।

Oplus_16908288

सम्मान प्राप्त होने पर क्लब की अध्यक्ष उदिता बनर्जी ने कहा कि इनर व्हील क्लब रेणुकूट समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान किया जाता है। साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीनों का वितरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

Oplus_16908288

उन्होंने बताया कि क्लब ने एक हैप्पी स्कूल को भी गोद लिया है और सामाजिक उत्थान के कार्य वर्षभर निरंतर जारी रहते हैं। उदिता बनर्जी ने इस उपलब्धि का श्रेय क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब की सचिव ममता बंसल, कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, आईएसओ डॉली बंसल, क्लब कोऑर्डिनेटर प्रमिला पोद्दार, रश्मि पवार, विनीता बंसल, अनीता साहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

इनर व्हील क्लब रेणुकूट को प्राप्त इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा सामाजिक संगठनों ने क्लब की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!