डिस्ट्रिक्ट 3120 के ‘अलंकरण’ समारोह में रोटरी क्लब रेनुकूट का शानदार प्रदर्शन

Advertisements
Ad 3


गोल्ड क्लब’ सम्मान के साथ 23 पुरस्कार जीते, रो. अजित अस्थाना बने डायमंड सेक्रेटरी

रेणुकूट (सोनभद्र)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ में रोटरी क्लब रेनुकूट ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 23 पुरस्कार अपने नाम किए। वाराणसी स्थित नंदगांव रिजॉर्ट में आयोजित इस समारोह में क्लब को डिस्ट्रिक्ट का प्रतिष्ठित ‘गोल्ड क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3120’ सम्मान प्रदान किया गया। वहीं क्लब के सचिव रो. अजित अस्थाना को वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्यों, प्रभावी नेतृत्व एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘डायमंड सेक्रेटरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।


समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3120 के लगभग 100 क्लबों के 600 से अधिक रोटेरियनों ने भाग लिया। वर्षभर किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक परियोजनाओं, रोटरी फाउंडेशन, जनसंपर्क तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के आधार पर क्लबों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


रोटरी क्लब रेनुकूट ने कुल 23 पुरस्कार प्राप्त कर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो. संजय रूंथला को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (CSR) के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब की ओर से रो. डॉ. प्रमोद कुमार, रो. संजय रूंथला, रो. कमलेश सिंह, रो. विशाल एवं रो. अजित अस्थाना उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब रेनुकूट का सत्र 2025-26 स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee) वर्ष रहा। इस दौरान क्लब ने सेवा, नेतृत्व, रोटरी फाउंडेशन, जनसंपर्क एवं क्लब उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। वर्षभर किए गए जनहित एवं सेवा कार्यों के कारण यह सत्र क्लब के इतिहास का एक स्वर्णिम और यादगार अध्याय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!