सुन्दर कांड सहित भण्डारे का हुआ सफल आयोजन

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : कल हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत श्री राजू दास महाराज जी के जन्मदिवस पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा पूज्य महाराज जी का जन्मदिन सुन्दर काण्ड पाठ आरती पूजन और भव्य भंडारे के आयोजन के साथ मनाया गया, महाबली हनुमान जी महाराज की कृपा सदैव महाराज जी पर बनी रहे।

आयोजन स्थल श्री बाल हनुमान मंदिर (शर्मा पेट्रोल पम्प)परिसर में सम्पन्न हुआ जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा सोनभद्र उमेश कुमार ओझा जी ने महाराज के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की मंगल शुभकामनाएँ दी।


इस अवसर पर संगठन के काशी क्षेत्र के प्रभारी अनुराग पाठक सोनभद्र जिला अध्यक्ष दुर्गा विजय मिश्रा, बड़े भाई वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी राजेश सिंह मोनू मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!