पिपरी (सोनभद्र) : ओबरा एवं पिपरी रिहंद परियोजना प्रमुख अनुभवों और सम्मान की मिसाल बने सुरेश चन्द्र बुनकर जी का 60वां जन्मदिन समारोह आज बड़े उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम स्थल को फूलों, झालरों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। बैनर पर लिखा संदेश “साठ बसंत देख लिये, अभी तो शुरुआत है. अनुभवों की रोशनी से जिंदगी महकती है” ने पूरे समारोह को खास अर्थ दिया।

सफेद कुर्ता और राजस्थानी पगड़ी में सजे सुरेश चन्द्र बुनकर जी के 60 वर्षों के जीवन सफर को परिवार और मित्रों ने याद किया। समारोह में बुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिशंकर सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव मस्तराम मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव (मानवता की थाली), अनिल कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, अमिताभ मिश्रा, अंकुर मिश्रा के साथ साथ नगर के सैंकड़ो लोग उपस्थिति रहे एवं समस्त बुनकर परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया और सुरेश जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सुरेश चन्द्र बुनकर जी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके समाज व परिवार में दिए गए योगदान की सराहना की।
समारोह में संगीत, भोजन और स्नेह के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया गया।
