गले में फंदा लगाकर युवक ने किया खुदकुशी

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र)। रेणुकूट पुलिस चौकी अंतर्गत बर्फ फैक्ट्री के पास बाल्मीकि नगर में मंगलवार की शाम युवक ने गले में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे घर में सुनसान पाकर हिमांशु पुत्र राज किशोर उम्र लगभग 19 वर्ष ने किसी कारण बस तनाव में आकर गले में फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

घर में सुनसान होने पर परिवार के लोग घर में पहुंचे तो हिमांशु लटका हुआ मिला, इसकी सूचना तत्काल पास पड़ोस के लोगों ने चौकी प्रभारी रेणुकूट और थाना प्रभारी पिपरी को दिया तत्काल मौके पर पिपरी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!