डोगिया नाला में महिला का शव मिलने से इलाके मे फैली सनसनी

Advertisements
Ad 3

पिपरी (सोनभद्र) : आज दिनांक 04.08.2026 को समय करीब 13:00 बजे थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत काशीराम आवास के पीछे डोगिया नाला में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर थाना पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान फूलपत्ती पत्नी राधेश्याम गुप्ता, निवासी वार्ड नं0-03 तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में हुई।

परिजनों द्वारा बताया गया कि *मृतका के मुंह में कैंसर की बीमारी* थी, जिससे परेशान होकर उनके द्वारा आत्महत्या किया जाना बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!