हिण्डाल्को ने 283 किसानों को किया उन्नत धान के बीज का वितरण

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा आई.सी.ए.आर. मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत धान बीज का वितरण कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर के प्रतिनिधी सहायक विकास अधिकारी श्री काशी ठाकुर की उपस्थिति में किया गया।

आदित्य बिडला रुरल टेक्नोलाजी पार्क म्योरपुर में आयोजित कार्यक्रम में फसल पैदावार और आमदनी में वृद्धि के लिए म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी ब्लाक के 283 किसानो को 980 किलो उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण हिण्डाल्कों के मुखिया श्री एन॰ नागेश के मार्गदर्शन में एंव सी॰एस॰आर॰ प्रमुख श्री अविजीत के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी श्री काशी ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में आई.सी.ए.आर. मऊ एवं हिण्डाल्को सी.एस.आर. का यह पहल सराहनीय है इससे विशेषकर अनुसूचित जनजाति के किसानों को कृषि उत्पादन में लाभ होगा।

हिण्डाल्को का कृषक विकास कार्यक्रम सदैव ही अनुकरणीय रहा है एवं प्रत्येक वर्ष विभिन्न कृषि बीजों का वितरण, कृषक प्रषिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी आदि के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जाता है।
हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री सुभाशीष चक्रवर्ती ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वालें धान का बीज उपलब्ध कराना है, जिससें वे अपनी फसल के पैदावार में सुधार कर सकें और अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। यह पहल टिकाऊ कृषि और ग्रामीण विकास को सहायता देने की हमारी प्रतिबद्वता का एक हिस्सा है।
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री राजेश सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं रमाकांत शर्मा द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया।
आादित्य बिड़ला रुलर टेक्नेलाजी पार्क के अजय कुमार यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अंकित दुबे, अरविन्द यादव, रुद्र प्रताप यादव एंव हिण्डाल्को सी.एस.आर. की टीम का सरानीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!