आयुष श्रीवास्तव / वीरेंद्र नाथ
रेणुकूट (सोनभद्र): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत रेणुकूट में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा किसान मोर्चा सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार ओझा ने सहभागिता की।

ध्वजारोहण के बाद श्री ओझा प्राथमिक विद्यालय खाड़पाथर पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताब और अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की।

बच्चों को संबोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि देश की प्रगति शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में श्री ओझा ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
